Advertisement

अधिकारियो ने शिव महापुराण की कथा के आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

कानपुर के नारामऊ में स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में शिव महापुराण की कथा 16 नवंबर से शुरू होने जा रही है। जिसमे देश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कानपुर में पहली बार शिव महापुराण की कथा निर्वाहन करने आएंगे,कथा स्थल पर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है,बड़े आयोजन कों देखते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल के साथ कई अधिकारी प्रस्तावित कथा स्थल का निरीक्षण करने पहुँचे, गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था व प्रवेश द्वारों का निरीक्षण किया और साथ ही आयोजक मंडल कों सारी तैयारियों कों जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

कथा आयोजक ललित तिवारी ने बताया की कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहली बार कानपुर आ रहें है उनके सुभचिन्तक व शिव महापुराण के श्रोता दूर दूर से भारी संख्या में उपस्थित होंगे, साथ ही पंडाल में भारी भक्तगण मौजूद रहेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh