कानपुर के किदवई नगर स्थित रतन लाल शर्मा स्टेडियम में आज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह आयोजन न्यू स्टापिंक स्टोन इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से किया गया जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश वाधवा व प्रधानाचार्य आर के गुप्ता प्रतियोगिता की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की वही स्कूल के प्रबंधक राकेश वाधवा ने बताया कि हमारे स्कूल में हर साल स्पोर्ट्स डे का आयोजन करवाया जाता है जिसमें स्कूल के सभी छात्र छात्राएं हिस्सा लेते हैं इस खेल कूद का आयोजन बच्चों को मानसिक तौर से मजबूत और उनके स्वास्थ्य को अच्छा रखना स्कूल की जिम्मेदारी है जिसमें आज मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के एमएलसी अरुण पाठक पहुंचे थे और उनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई साथ ही सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
कानपुर में न्यू स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल रतनलाल नगर की तरफ से वार्षिक स्पोर्ट्स डे 2022 का आयोजन किया


















