Advertisement

प्रधानमन्त्री प० जवाहरलाल नेहरु की जयन्ती मनाई गई!

कानपुर, महानगर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के नेतृत्व में राष्ट्र के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई एवं गोष्टी का आयोजन किया गया! गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए कांग्रेस कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष हरिकिशन भारतीय ने कहा की देश की आजादी के बाद पंचवर्षीय योजनाओं से देश को विकास शील देशो की श्रेणी में लाकर खड़ा करने का काम ही नहीं किया बल्कि, भाखड़ा नागल बांध, बुकारों इस्पात कारखाना, ईशरो,आई आई एम, आई आई टी, एम्स, जैसी , योजनाए देने के साथ बड़े बड़े कल कारखानों के द्वारा देश को विकास के रास्ते पर लें जाने का काम किया तथा कहा शिक्षा, स्वास्थ,के साथ मुलभूत अवश्यकताओं को प्राथमिता के आधार पर लागू किया l
गोष्ठी में पं जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुये सैमुयल सिंह (लकी) ने कहा की उनकी विदेश नीति की चर्चा आज भी होती है तथा देश के 75वर्ष आजाद होने के बाद विदेशो में नेहरू की नीतियों को अंगीकार किया जा रहा है तथा कहा गया की उनकी योजनाओं को हम अपना कर ही देश को प्रगति के रास्ते पर लें जा सकते है!अंत में मौजूद लोगो ने अपने विचार रखते हुये अपने श्रद्धांसुमन अर्पित किये! जिसमे वक्ताओ ने प० जवाहरलाल नेहरु के व्यक्तित्व व् कर्तव्य पर प्रकाश डाला व् उन्हें नमन किया! जिसमे मुख्या रूप से कांग्रेस कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष हरिकिशन भारतीय राधे श्याम, सैमुयल सिंह (लकी) हरिराम कटियार जी रोशनी चौधरी ( कार्यक्रम संयोजक ) मारुत शर्मा व शीलू श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh