Advertisement

ऑल इंडिया डिफेंस इम्प्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में कानपुर पधारे

हिन्द मज़दूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव का0 हर भजन सिंह सिद्दू कानपुर पधारे हिन्द मज़दूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव का0 हर भजन सिंह सिद्दू आज आल इंडिया डिफेंस इम्प्लाईज फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में कानपुर पधारे कानपुर में रेलवे स्टेशन में हिन्द मजदूर सभा, कानपुर मंडल की पूरी टीम साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर रेलवे एवं डिफेंस के भारी संख्या में प्रतिनिधि लोग मौजूद रहे। एकता भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए महासचिव  सिद्दू ने कहा कि भारत सरकार द्वारा मजदूरहित के खिलाफ श्रम कानून बनाया जा रहा है। मजदूर के हितों की रक्षा के लिये बने श्रम कानूनों में परिवर्तन कर केवल उद्योगपतियों के हित मे चार श्रम कानूनों का निर्माण किया है। मजदूर यूनियन बनाने पर हमला हो रहा है, सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण हो रहा है। कर्मचारी की बुनियादी अधिकारों पर रोक लगा दी गयी है। देश के सारे सरकारी संस्थानों को पूंजीपतियों को बेचा जा रहा है। देश के दस बड़े मज़दूर संगठनों  ने फैसला लिया है कि आगामी 2 दिसम्बर 2022 को पूरे देश में श्रम संगठनों व मजदूरों के लिये जागरूकता अभियान के जरिये मजदूर नीतियों पर हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी दी जायेगी। अगले वर्ष 30 जनवरी 2023 को गाँधी हत्या वाले दिन राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में किया जायेगा। जिसमे देश के सभी केंद्रीय श्रम संघों के अलावा स्वतंत्र फेडरेशनों के प्रतिनिधिगण भाग लेंगे। जहाँ  की मजदूर विरोधी नीतियों को बदलवाने के लिये भावी रणनीति तय करेंगे। आज शाम आल इंडिया डिफेन्स इम्पलाईज फेडरेशनों के खुले राष्ट्रीय अधिवेशन में भी श्रमिको/कर्मचारियों के बारे में चर्चा की जाएगी। इसमें देश भर सभी डिफेंस इकाईयों के लाखों कर्मचारियों भाग ले रहे है आंदोलन एवं संघर्ष के प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। प्रेस वार्ता में हिन्द मजदूर सभा, कानपुर मंडल के संरक्षक शरद प्रकाश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष तरुणी कुमार पासवान, महामंत्री योगेश ठाकुर, उपाध्यक्ष छविलाल यादव, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह, सचिव आर0एस0 मिश्रा, राम भरोसे, धीरेंद्र मौर्य, कैलास पासवान, इंद्रदेव, कैलाश यादव, सिकंदर, रमा शंकर सहित अच्छी संख्या में लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh