जिलाधिकारी अपडेट 15 नवंबर 2022 कानपुर नगर जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यो, विकास कार्यों एवं शहर को गड्ढा मुक्त कराने के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त नेहरो की बिल्ट सफाई का काम युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाए तथा कार्य प्रारंभ होने से पहले तथा कार्य प्रारंभ होने के बाद की ड्रोन से फोटोग्राफी कराई जाए।
समीक्षा के दौरान उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार समस्त ब्लॉकों में कैटील कैचर वाहन खरीदने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विद्यालयों में आपूर्ति किए जाने वाले फर्नीचर गुणवत्तापूर्ण हो यदि गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में खंड विकास अधिकारी घाटमपुर, कल्याणपुर , तथा सहायक परियोजना निदेशक डूडा द्वारा बैठक में उपस्थित न होने के कारण अग्रिम आदेशो तक वेतन रोकने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।
उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारी नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद कानपुर नगर में सामूहिक विवाह कराने के संबंध में समस्त विभाग अपनी अपनी तैयारी करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद कानपुर नगर की समस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का कार्य तेजी से सुनिश्चित किया जाए । सड़कों की गड्ढा मुक्ति अभियान का नोडल अधिकारियों के द्वारा किए गए निरीक्षण के आधार पर समीक्षा की गई। शासन द्वारा गड्ढा मुक्त कराने की अवधि 30 नवंबर तक विस्तारित किया गया है जिसके दृष्टिगत प्रत्येक स्थिति में 30 नवंबर तक जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराना सुनिश्चित कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार अपर नगर आयुक्त श्री सूर्यकांत त्रिपाठी अपर जिला अधिकारी भू अध्यपति श्री सत्येंद्र कुमार समेत अन्य समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


















