बांदा
उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में स्वास्थ सेवाओं में भी काफी सारी कमियां दिखाई दे रही हैं, वहीं जिम्मेदार भी सिर्फ अपनी अपनी औपचारिकताएं पूरी करने में लगे हुए है। आपको बता दे कि यह पूरा मामला जनपद बांदा के तिंदवारी कस्बे से है जहां पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने तिंदवारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। बता दे कि मंत्री को निरीक्षण के दौरान काफी सारी कमियां देखने को मिली जिससे जल शक्ति मंत्री नाराज हो गए और जिम्मेदार को फटकार लगाई। बता दे कि जलशक्ति मंत्री स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने अचानक ही पहुंच गए और वहां पर जाकर देखा तो स्वास्थ केंद्र में काफी सारी गंदगी, कूड़ा करकट देखने को मिला और तो और डेंगू वार्ड में भी ताला लगा मिला। जिसको देखते ही मंत्री ने प्रभारी चिकित्सक डॉ० लवलेश को कड़ी फटकार लगाई और कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ केंद्र पर आए मरीजों ने भी मंत्री जी से शिकायत की, कि डॉक्टर द्वारा बाहर की दवा लिखी जाती है और हम गरीब लोग कैसे बाहर से दवा खरीद सकते है। इतना सुनते ही मंत्री जी काफी निराश प्रतीत हुए और डॉक्टर को निर्देशित करते हुए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।


















