सिविल लाइंस स्थित शीलिंग हाउस स्कूल के वर्ष 2022 वार्षिकोत्सव पैलट ऑफ कलर्स कार्यक्रम का आयोजन गणेश वंदना के साथ दीप प्रज्वलित करके किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ज्वाइंट सी पी आनंद कुलकर्णी, चेयरमैन परवेज रुस्तम जी, ट्रेजरर एम. एल. शुक्ला, प्रिंसिपल वनिता मेहरोत्रा एवम हेड मिस्ट्रेस अल्का माली ने किया ।
बच्चों ने कोरोना जागरूकता कार्यक्रम, कोरोना वैक्सीन एवम अनेकों तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम करके सबका मन मोह लिया ।
प्री प्राइमरी के बच्चों ने स्नो व्हाइट व अली बाबा और चालीस चोर जैसे नाटकों को अपने अभिनय से जीवंत कर दिया ।
पैलेट ऑफ कलर्स और ऑर्केस्ट्रा भी कार्यक्रम की शान रहे।
बच्चों ने वेनेजुएला, स्पेनिश, इटेलियन आदि नृत्यों से सभी दर्शकों को झुमाया।
ऑर्केस्ट्रा में अभिज्ञान शंकर, विट्ठल मोहन, विहान बहेटी ,विवान,कुमार सम्यक,अली जफर,आरुष गुप्ता ने ऑर्केस्ट्रा के द्वारा आए हुए अतिथियों के मन को मोह लिया।
सिविल लाइंस स्थित शीलिंग हाउस स्कूल के वर्ष 2022 वार्षिकोत्सव पैलट ऑफ कलर्स कार्यक्रम का आयोजन गणेश वंदना के साथ दीप प्रज्वलित करके किया गया


















