कानपुर शहर का चर्चित रोनिल हत्याकांड के आज 15 दिन पूरे हो गए हैं मगर पुलिस ने अभी तक हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं किया है रोनिल सरकार के परिजन और बंगाली समाज के लोगो आज कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर पुलिसिया कार्रवाई पर उंगली उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की आपको बता दें 12वीं क्लास का छात्र रोनी सरकार 31 अक्टूबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकला उसके बाद 1 नवंबर को उसकी बॉडी चंदारी क्षेत्र के जंगलों में मिली थी तब से लगातार परिजन अपने बेटे के हत्यारे के पकड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं मगर घटना के 15 दिन होने के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के हाथ अभी भी खाली है हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई प्रोटेस्ट भी किए गए मृतक रोनिल सरकार के परिजन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी मिलकर घटना की पूरी जानकारी दे चुके हैं मगर सिर्फ और सिर्फ परिवार को आश्वासन के अलावा अभी तक कुछ नहीं मिला परीजनो का आरोप है पुलिस जाँच का आस्वाशन दे रही किसी भी हत्याकांड के लिए पंद्रह दिन बहुत होते है मगर अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई इसलिए हम लोग सीबीआई जांच की मांग करते हैं
बंगाली समाज के साथ रोनिल के परिजनों ने मांगी सीबीआई जांच की मांग


















