Advertisement

ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कानपुर

ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

सीसीटीवी के आधार पर हुआ चोरी का खुलासा

चोर के पास से लगभग 50 लाख रुपये का माल किया बरामद

अकेले ही देता था लाखो की चोरी को अंजाम

कानपुर में बीते दिनों ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर हुई चोरी का खुलासा कर दिया है,चोर के पास से लगभग 50 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है,चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर अपनी बहन को देता था चोरी का सामान,सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने किया घटना का खुलासा,चोरी की घटना को अंजाम देने वाले भाई बहन को पुलिस ने भेजा जेल।
आपको बता दे कि गोविन्द नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती 16 अक्टूबर को ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर मे चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था,घर आने के बाद महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी वही सूचना पर पहुचीं ने सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी थी,पुलिस को जानकारी मिली कि शातिर चोर रतनलाल नगर दबौली चौराहे पर खड़ा है,पुलिस ने शातिर चोर व उनकी बहन को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुल्म कबूल करते हुए बताया की वो अकेले ही शहर में चोरी की घटना को अंजाम देता था और चोरी का सामान अपनी बहन के पास रख देता था,वही चोर की निशानदेही पर पुलिस ने महिला के घर मे हुई चोरी के सामान के साथ अन्य जगह हुई चोरी के जेवरात आदि बरामद किये जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये के आस पास की है,फिलहाल पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है,वही डीसीपी साउथ ने बताया कि इस चोर के पकड़े जाने से साउथ में हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh