कानपुर। अपराध को नियंत्रण करने के लिये शहर में कमिश्नरी प्रणाली लागू की गयी थी। लेकिन जितनी हाईटेक पुलिस होने का दावा किया जा रहा है उतना ही अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। एक ऐसा ही मामला थाना जाजमऊ क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक दुकान संचालक द्वारा वसूली ना देने पर दबंग ने दुकान के अंदर घुसकर धमकी दे डाली इतना ही नहीं बीचबचाव करने आई दुकानदार की पत्नी के उपर तेजाब फेकने की धमकी मिली।
थाना जाजमऊ के ऊंचा टीला का रहने वाला आमिर की दुकान जाजमऊ स्थित नई बस्ती में है। बुधवार की रात औरैय्या का रहने वाला शादान अली उर्फ मुन्ना आमिर की दुकान पहुचकर 30 हजार रूपये की मांग करने लगा जब आमिर ने रूपये देने से मना किया तो मुन्ना ने जान से मारने की धमकी दिया उसी दौरान क्षेत्रीय लोगों ने बीच बचाव करवाया। जिसके बाद मुन्ना ने आमिर को चार दिन का समय दिया और कहा अगर चार दिन में रूपये नहीं दिया तो अपनी जान से हाथ धो बैठोगे जिसकी शिकायत आमिर ने जाजमऊ थाना में की है। दुकान संचालक आमिर ने बताया कि बीती 12 नंवबर को मुन्ना ने फोन करके धमकियां दी थी जिसकी शिकायत जाजमऊ थाना में करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस द्वारा कार्यवाही ना करने पर मुन्ना के हैशले बुलंद हो गये और बुधवार की रात दुकान के अंदर आकर 30 हजार की मांग करने लगा मना करने पर मेरे साथ हाथापाई की। वही मेरी पत्नी ने विरोध किया तो उसके ऊपर तेजाब डालने की धमकी देने लगा। मुन्ना ने मुझे चार दिन का समय दिया है और कहा है अगर समय पर रूपये नहीं दोगे तो अपनी जान से हाथ गवां दोगे। वहीं आमिर ने बताया कि शादान अली उर्फ मुन्ना के ऊपर औरैय्या के अजीतमल थाने में कई मामले दर्ज है।


















