Advertisement

कई मासूमो क़ी जान के बाद आज प्रशाशन जागा

कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार में फैली गंदगी के चलते इलाकाई लोग काफी परेशान है। साफ सफाई की मांग को लेकर एक बार नही बल्कि कई बार पार्षद से लेकर संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है लेकिन किसी ने भी यहाँ आने की जहमत नही उठाई जिसके चलते यहां पर फैले एक विशेष तरह से बुखार ने दर्जनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। तो वहीं इस बुखार के चलते करीब आधा दर्जन लोग अपनी जाने भी गंवा चुके है। गुस्साए लोगों ने प्रसाशन और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आक्रोष जाहिर करते हुए प्रदर्शन करते हुए घटना की जानकारी जिलाधिकारी को दी। जिसके बाद आज कानपुर अपनी कुम्भकर्णी नींद से जागा और एसडीएम समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके का मुआयना करने पहुँची। और इलाकाई लोगो का हालचाल लेते हुए उन्हें दवा वितरित की और उन्हें आश्वाशन देते हुए कहा कि, जल्द से जल्द यहाँ पर फैली गंदगी को भी साफ करवाया जाएगा। ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh