Advertisement

वीएचपी संरक्षक अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम

कानपुर

– हितचिंतक महाअभियान का आयोजन

– वीएचपी संरक्षक अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम

– कार्यकर्ताओं को अशोक सिंघल के मार्ग पर चलने का दिलाया संकल्प

विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल की पुण्य तिथि पर हित चिंतक महाअभियान के अन्तर्गत कानपुर के बड़ा चौराहा स्थित भारत माता मंदिर घंटाघर पर कैम्प का आयोजन किया गया।

इस दौरान अशोक सिंघल की पुण्य तिथि पर उनको स्मरण कर श्रद्धांजलि देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को विहिप प्रान्त संगठन मंत्री मधुराम जी ने सदैव अशोक सिंघल जी के संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि, संपूर्ण विश्व में हिंदू परिवार में जन्मा हुआ व्यक्ति ,धर्म , राष्ट्र,संस्कृति रक्षा हेतु हितचिंतक बन सकता है।विश्व हिंदू परिषद के अनुसार जो हिन्दू है, वो हमारा है”, जात पात, ऊंच नीच आदि समाजिक बुराइयों को दूर करते हुए सभी हिन्दू भाई बहन एक सूत्र में बंधकर उत्कृष्ट समाज का निर्माण करें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh