Advertisement

बंदरों से परेशान कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में लगाए गए लंगूर बंदरो के होर्डिंग

उत्तर प्रदेश पुलिस का डंका वैसे तो पूरे देश के अपराधियों में गूंज रहा है लेकिन कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस का आलम यह है यहाँ खुद पुलिस कर्मी इन बंदरो से इतना परेशान हो गए हैं किअब इनको लंगूर का सहारा लेना पड़ रहा है कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में बंदरों ने सालों से आतंक फैला रखा है पुलिस की ऑफिसों में फाइलें फाड़ देते हैं फाइलों के कवर फाड़ देते हैं यहां तक आने वाले मुलाकातों के झोले छीन ले जाते हैं पुलिसकर्मियों ने इन बंदरों को भगाने के बहुत से जतन किए नगर निगम को भी सूचना दी लेकिन बंदरो को काबू नहीं पाए आखिर हारकर अब पुलिस ने कांटे से कांटा निकालने का रास्ता निकाला है और अपने ऑफिस में चारों तरफ लंगूर बंदरों के पोस्टर होल्डिंग लगवा दिए हैं कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में ज्वाइंट सीपी के दोनों ऑफिस हैं डीसीपी वेस्ट का ऑफिस है इसके अलावा यहां दर्जनों पुलिस के ऑफिस है ऐसे में यह बंदर ऑफिस में घुसकर पुलिसकर्मियों की फाइलें फाड़ देते हैं बाहर सैकड़ों की संख्या में गाड़ी खड़ी होती हैं उनके गद्दी कवर फाड़ देते हैं यह माना जाता है लाल मुंह वाले बंदरों को लंगूर बंदर से खतरा होता है वह लंगूर बंदर को देखते ही भाग जाते हैं ऐसे में कानपुर पुलिस कमिश्नर के अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर के आसपास चारों तरफ लंगूर बंदरों के पोस्टर लगवाए हैं 3 फुट के होर्डिंग बंदरों के कटआउट पेड़ों में टांगे गए हैं अब देखना यह होगा कि आखिर इनका कितना असर देखने को मिलता है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh