भारतीय खाद्य निगम के राष्ट्रीय महासचिव व हिन्द मजदूर सभा कानपुर मंडल के अध्यक्ष माननीय तारणी कुमार पासवान के नेतृत्व में हिन्द मजदूर सभा में भारतीय खाद्य निगम के प्रतिनिधि मंडल अपर श्रमायुक्त कानपुर माननीय सरजू राम शर्मा जी के चेम्बर मे एक शिष्टाचार मुलाकात कर माला व फूल पहना कर स्वागत किया गया मुलाकात के दौरान भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी, जिसमें संगठन में कुछ फर्जी लोग दखल अंदाजगी कर रहे है जिसके विरुद्ध माननीय पासवान जी ने उसके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की, और दोषी लोगो पर यूनियन के नुकसान व विभाग को अनावश्यक परेशान करना और सरकारी काम में बाधा डालने के कृत्य करने वाले फर्जी लोगो को जो मजदूरों से चन्दा वसूलने व फर्जी फार्म ‘ दाखिल करना, ऐसे असमाजिक लोगो पर यूनियन कानूनी कार्यवाही करेगी और दोषी पाये जाने वाले लोगों की गिरफ़्तारी की भी मांग करेगी इस प्रतिनिधि मण्डल मे “योगेश ठाकुर का0 रमा शंकर का० रघुवीर सिंह, बी. के यादव, कैलास पासवान, इन्द्रदेव पासवान कैलास यादव, सिकन्दर कुमार, घुरहू कुशवाहा , जय प्रकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे!
हिन्द मजदूर सभा कानपुर मण्डल द्वारा अपर श्रमायुक्त का भव्य स्वागत किया गया


















