जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में आज तहसील नर्वल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए । उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांवों में शासन की लाभकारी योजनाओं का लाभ समस्त पात्रों को मिले इसके लिए वृहद गांवों में कैंपो का आयोजन किया जाए । एक भी पात्र लाभार्थी लाभकारी योजना से वंचित ना रहे इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी नर्वल, मुख्य चिकित्साधिकरी समेत अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


















