कानपुर। जाजमऊ वार्ड 96 से पार्षद प्रत्याशी की दावेदारी कर रहे हाजी शाबाब अबरार उर्फ आशू अपने निजी खर्चे से क्षेत्र की सड़को की मरम्मत करवाने के साथ अपने वार्ड की सीवर लाइन इलाके में एक नई बोरिंग करवाई है,,, जिसका लोकार्पण करने के लिए छावनी विधायक हाजी हसन रूमी पहुँचे,,, विधायक ने फीता काट कर समर्सिबल पम्प का लोकार्पण किया,,,
पार्षद प्रत्याशी हाजी शबाब अबरार ने बताया कि बीते कई वर्षों से सीवर लाइन इलाके की जनता पानी की समस्या से जूझ रही थी,,, क्षेत्र की जनता ने शिकायत अवगत कराया जिस समस्या का निवारण करवाया गया है,,, छावनी विधायक ने बताया कि गड्ढामुक्त अभियान क़े तहत क्षेत्र की सारी सड़को को जल्द गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
वही दूसरी पार्षदी की तैयारी कर रहे शाबाब ने मल्लाह टोला की एक छतिग्रस्त गली की मरम्मत करवाया,,, क्षेत्र की जनता ने हाजी शाबाब को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में जोरदार नारे लगाएं।
पार्षद प्रत्याशी वार्ड 96 में विकास कार्य किया जारी


















