कानपुर के गोविंद नगर में स्थित आर्य कन्या विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्रतिभा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं के साथ साथ 60 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अंसुल विद्यार्थी,गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी मुख्यरूप से मौजूद रहे। जहां कार्यक्रम में आए लगभग 1000 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
आर्य कन्या विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्रतिभा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया


















