Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की जयंती केक काटकर बड़े ही सादगी से मनाया गया

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बायीपास चौराहा कानपुर नगर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी के आवाहन पर समाजवादी पुरोधा एवं चिंतक पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की जयंती केक काटकर बड़े ही सादगी से मनाया गया मुलायम सिंह यादव जी का जन्म इटावा जनपद के सैफई गांव में किसान परिवार मे 22 नवंबर 1939 को निधन 10 अक्टूबर 2022 को हुआ था मुलायम सिंह यादव जी शिक्षक पद पर सेवा करते हुए राजनीति में प्रवेश करके तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एक बार रक्षा मंत्री के पद पर रहकर किसान परिवार के सैनिकों का सम्मान दिलाने एवं पार्थिव शरीर को घर तक पहुंचाने का कार्य किया था देश की बॉर्डर व्यवस्था चाहे पाकिस्तान की हो या चीन की हो देश हित मे मजबूती देने का कार्य किया था जो आजादी के बाद आज दिन तक कभी नहीं हुआ है नेताजी ने सदैव किसान मजदूर व्यापारियों दलित शोषितो की बात सदन तक पहुंचा कर उनको हक अधिकार दिलाने का कार्य करते रहे हैं अति पिछड़े अति दलित समाज के बहुत से लोगों को एमएलए एमपी बनाकर उत्तर प्रदेश में मंत्री बनाने का कार्य किया है ऐसे नेता की जयंती के पावन पर्व पर हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आज एसे समाजवादी विचारधारा के नेता की देश की जनता को दोबारा जरूरत हैँ मनमोहन सिंह जी की तस्वीर आज माननीय शिवपाल सिंह यादव जी एवं अखिलेश यादवजी मैं साफ दिखती है यह समाजवादी नेता सदैव नेताजी के पद चिन्हों पर चलकर समूचे जनमानस के हक अधिकारों की रक्षा कर रहे हैँ माननीय शिवपाल सिंह यादव जी ने सदैव माननीय नेता जी के कंधे से कंधा मिलाकर समाजवादी पार्टी को बढ़ाने में अटूट परिश्रम करके कई बार उत्तर प्रदेश मे सरकर बनाने में एवं सरकार चलाने में अटूट सहयोग एवं परिश्रम रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण 2012 का विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से अधिक सीट निकाल कर सरकार बनवाने का कार्य किया था ऐसे नेता को हम लोग बारंबार प्रणाम करते हैं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार नेता जी के जीवन पर व्यक्त किए इस अवसर पर वयोवृद्ध सीताराम प्रजापति के द्वारा केक काटा गया इसी साथ प्र. स. पा. जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति का जन्मदिन केक काटकर जिला संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया सभी ने केक खिलाकर शुभकामनाएं बधाई दी कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मौजूद रहे जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, अशोक यादव प्रमुख जिला महासचिव, राजपाल यादव, नरेश चौहान प्रदेश महासचिव, सरोज प्रजापति, प्रेम प्रकाश दुबे, आकाश प्रजापति, अरुण यादव, तिलक सिंह, राम बहादुर पासवान, श्रवण कुरील, शोभित प्रजापति ,आनंद शुक्ला ,वैभव प्रजापति ,रिसु यादव, डॉ दिवाकर प्रजापति ,कैलाश यादव, मो. हनीफ, प्रभात प्रजापति, रोहित, नवाब यादव, शास्त्री अरविन्द सैनी, रामखेलावन निषाद, जमील अहमद ,बशीर आलम, सुरेश त्रिवेदी ,दीवारी लाल ,अशोक संतोष आदि.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh