Advertisement

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की समीक्षा की गयी। समीक्षा में अपर जिलाधिकार (ना0आ0), सम्भागीय विपणन अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, उप निदेशक कृषि, समस्त धान खरीद मण्डल/जिला एजेन्सी प्रभारी, मण्डी सचिव, भा0खा0नि0 प्रतिनिधि द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा में पाया गया कि जनपद हेतु निर्धारित क्रय लक्ष्य 105000 के सापेक्ष अभी तक 412 किसानो से 2886.91 मी0टन कुल खरीद हुई है। जिसमें से खाद्य विभाग के द्वारा 2637.00 मी0टन हुई। जिलाधिकारी द्वारा खरीद एजेन्सी पी0सी0एफ0, पी0सी0यू0, यू0पी0एस0एस0 की खरीद पर कडा रोष व्यक्त करते हुए सम्बन्धित एजेंसी के जिला प्रबन्धकों को कडी चेतावनी जारी करते हुए क्षेत्र में नियमित रूप से धान क्रय केन्द्रो का निरीक्षण करते हुए खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिये। किसान पंजीयन की समीक्षा करने पर पाया गया कि अबतक जनपद में 6390 कृषको द्वारा पंजीयन किया गया जिसके शतप्रतिशत सत्यापन हेतु उपजिलाधिकारियों निर्देशित किया गया है साथ ही तहसील में राजस्व, मण्डी, विपणन, सहकारिता, कृषि विभाग के साथ बैठक कर किसान पंजीयन के प्रचार-प्रसार करने/हाईब्रिड धान के विषय में किसानों को जागरूकता प्रधान किए जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh