Advertisement

नेताजी के जन्मदिन पर वस्त्र,स्टेशनरी व मिष्ठान वितरण

कानपुर। नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती को धरतीपुत्र दिवस के रूप में मनाते हुए किदवई नगर के नया पुरवा मलिन बस्ती में पूर्व सपा प्रत्याशी व उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता की अगुआई में जरूरतमंद कमजोर वर्ग के बच्चों को वस्त्र,स्टेशनरी व मिष्ठान का वितरण किया गया।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की नेताजी ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े कमजोर वर्ग को महत्व दिया इसलिए आज बस्ती के बच्चों को वस्त्र व स्टेशनरी वितरित की।अभिमन्यु ने कहा की सैकड़ों की तादाद में बच्चों को सामग्री मिली।सभी बच्चों को चेहरे खुशी से खिल गए।अभिमन्यु गुप्ता के साथ सुनील यादव,चंदन कोरी,उमा कठेरिया,दीपक खोटे,नवीन जय,नसीरुद्दीन शाह,काले खान,सुमेश राम,रोहित सिंह,हाकिम खान आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh