कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने उप जिलाधिकारी सदर अभिनव गोपाल को ज्ञापन देकर आमदनी के अनुसार दिव्यांगजनो का आय प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की है| तहसील सदर में गरीब, बेरोजगार दिव्यांगजनो का आय प्रमाण पत्र उनकी आमदनी के अनुसार बनाने की बजाय लेखपाल घर बैठे मनमाने ढंग से बिना जांच के आय प्रमाण पत्र बना रहे है| जिसकी वजह से दिव्यांगजनो को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है| आय से अधिक आय प्रमाण पत्र की वजह से बहुत से दिव्यांगजन पेंशन, दुकान संचालन, कृतिम अंग योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे है|
इसी प्रकार आसरा आवास योजना की जांच रिपोर्ट लम्बे समय से तहसील से नहीं भेजी गयी है| जबकि डूडा कार्यालय ने 6 माह पूर्व आवेदको की लिस्ट तहसील सदर को जांच के लिए भेजी थी, लेखपालो द्वारा जांच भी कर ली गयी थी लेकिन उसकी रिपोर्ट आज तक डूडा कार्यालय नहीं भेजी गयी है|राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने दिव्यांगजनो का आय प्रमाण पत्र उनकी आमदनी के अनुसार बनाने व डूडा कार्यालय द्वारा आसरा आवास योजना की भेजी गयी जांच तत्काल भिजवाने की मांग की है|
आज ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, जितेन्द्र गुप्ता, पवन कुमार, अवतंस सिंह, अर्जुन कुमार, गौरव कुमार आदि शामिल थे|
मनमाना आय प्रमाण पत्र जारी करने के विरोध में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने एस.डी.एम. को सौंपा ज्ञापन


















