Advertisement

बीएनडी कॉलेज माल रोड से छात्रों ने जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया

कानपुर
विश्वविद्यालय के कुलपति पर आरोप लगने के बाद विश्वविद्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है और सभी काम ठप हो गए हैं यही वजह है कि तमाम रिजल्ट जो आने थे वो नही आये और ना तो उनको संशोधित किया जा रहा है और ना ही छात्रावास में छात्राओं की कोई सुनवाई हो रही है ऐसे में छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है इसी के चलते आज बीएनडी कॉलेज माल रोड से छात्रों ने जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और विश्वविद्यालय के कुलपति विनय पाठक को निर्दोष बताया छात्रों का कहना है कि विनय पाठक ने विश्वविद्यालय में तमाम अचूक परिवर्तन किए हैं जिसके चलते साजिशन उनको फसाया जा रहा है इसलिए वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि सरकार इस पूरे मामले की गंभीरता समझे ताकि विश्वविद्यालय की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सके

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh