Advertisement

कोतवाली थाना क्षेत्र में अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया था,,,जिसमें ड्यूटी के दौरान कुछ वकीलों ने कांस्टेबल के साथ मारपीट और अभद्रता करते दिखे,,,,मारपीट और अभद्रता की तस्वीर सड़क पर लगे कैमरों में कैद हो गई,,,जिसके बाद अब पुलिस हरकत में आई है जॉइंट सीपी ने 15 दिन के अंदर चार्जशीट कोर्ट में भेजने के निर्देश दिये है ताकि उचित कार्यवाही कर समाज को एक संदेश दिया जा सके,,,

बता दे चौराहे पर खड़ा कॉन्स्टेबल यातायात को नियंत्रित कर रहा था तभी उसपर वकीलों ने हमला कर दिया था, जिसके बाद कॉन्स्टेबल अपनी जान बचा कर वहाँ से कोतवाली थाने गया जिसके बाद उसने थाने में तहरीर दी वही ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस केस में 15 दिन के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी,,साथ ही साथ न्यायालय में ऐसे मामलों को फास्टट्रैक में चलाए जाने का अनुरोध करेंगे ताकि समाज मे जो भी कानून चलाते है या उनका अनुपालन करवाते है फिर चाहे हो अधिवक्ता हो या पुलिस विभाग के कर्मचारी हो सभी के ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी ताकि समाज मे एक संदेश जा सके,,वही इस तरह के मामले को रोकने के लिए और भी कैमरे लगाए जाएंगे साथ ही पुलिस कर्मियों को बाड़ीवान कैमरे लगाए जाएंगे ताकि घटना की सही से जांच हो सके,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh