Advertisement

-नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला में गायों के संरक्षण के साथ ही अब उनका गोबर भी बहुउपयोगी साबित होगा…क्योंकि अब गाय के गोबर से कंपोस्ट खाद बनाने का काम शुरू किया जा चुका है…लोगों तक इसकी जानकारी पहुँचाने के लिए नगर निगम में खाद का स्टाल लगाया गया.…कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि इसकी कीमत दो सौ रुपये है…लेकिन नगर निगम की तरफ से यह खाद सौ रुपये में जनता के लिए उपलब्ध है…उनका कहना था कि नगर निगम में पूरे महीने स्टाल लगा रहेगा…इसके साथ ही ऑनलाइन बुकिंग भी जा सकती है…वंही नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डर आर के निरंजन का कहना था कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का यह एक सफल प्रयास साबित हो सकता है…क्योंकि गौशालाओं से बड़ी मात्रा में गोबर निकलता है….जिसका उपयोग बहुत सी चीजों को बनाने में भी किया जा सकता है….उनका कहना था कि जिन लोगों ने घरों में गमले या पेड़ पौधे लगाए है…उनको अच्छी खाद उपलब्ध हो जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh