Advertisement

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी दक्षिण ने सौंपा ज्ञापन

कानपुर, महानगर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष हरि कृष्ण भारतीय ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा! दक्षिण अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान बहुत परेशान हो रहा है खाद नहीं मिल पा रही है फसल बर्बाद हो रही है किसान की परेशानी को देखने के लिए किसी अधिकारी के कान में जूं नहीं रेंग रही! किसान हमारे देश का धरोहर है अगर किसान नहीं होगा तो अनाज कैसे पैदा होगा ज्ञापन के माध्यम से किसानों के साथ हो रही समस्याओं का समाधान किया जाए! ज्ञापन के दौरान कांग्रेश कानपुर दक्षिण हरि कृष्ण भारती  मोहनलाल सतीश दीक्षित वीके सिंह हरिराम कटिहार एडवोकेट शबनम आदिल पवन गुप्ता विजय सिंह दिलीप कुमार गीता दीक्षित राजकुमार धीरज चौहान नरेश सिंह चंचल इत्यादि लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh