Advertisement

कानपुर के विजय कुमार दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में होंगे रेफरी

कानपुर, अंतर्राष्ट्रीय कराटे रेफरी कानपुर के विजय कुमार आगामी दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में भारत की ओर से रेफरी रहेंगे। यह चैंपियनशिप 27 व 28 नवंबर को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में होगी। इससे पहले 27 नवंबर को रेफरी सेमिनार का भी आयोजन होगा। यूपी के विजय कुमार इस सेमिनार में प्रतिभाग के बाद दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।
विजय कुमार के चयन पर कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यवाहक अध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी और महासचिव जसपाल सिंह ने बधाई दी।
इससे पहले भी विजय कुमार कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में निर्णायक के तौर पर प्रतिभाग कर चुके है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh