Advertisement

तीन दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम की चेतना रथ को हरी झंडी दिखा हुई शुरुआत

कानपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, बांदा द्वारा शहर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 26 व 27 नवंबर को किया जा रहा है।
कार्यक्रम से पूर्व आज एक चेतना रथ को हरी झंडी दिखा बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के उप-प्रधानाचार्य अमित कुमार ने शहरवासियों के अवलोकन के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने सचल चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से संविधान की विशेषताओं को समझा। साथ ही बड़ी संख्या में छात्रों ने रैली निकाल जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर नगर के सांसद सत्यादेव पचौरी दिनांक 26 नवंबर से शुरू हो रही चित्र प्रदर्शनी का शनिवार को उद्घाटन करेंगे। इस चित्र प्रदर्शनी में संविधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। जैसे दुनिया के सबसे लंबे लिखित संविधान में शुरुआत के समय 22 भागों में 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूची थी। इसी तरह की तमाम अन्य रोचक व ज्ञानवर्धक बातों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कानपुर में तीन दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।दो दिनों तक चलने वाली चित्र प्रदर्शनी में मंत्रालय के नामित लोक कलाकारों द्वारा मनोरंजक माध्यम से भी आमजन को आजादी के अमृत महोत्सव में संविधान दिवस विषय के बारे में जागरूक किया जाएगा।
भावी पीढ़ी को रोचक तरीके से संविधान दिवस के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी के दोनों दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। सही जवाब देने वाले 30 लोगों को विभाग द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य अमित कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से भावी पीढ़ी को देश के संविधान के बारे में विस्तार से जानने और समझने को मिलेगा। इससे हमारा लोकतंत्र और सबल होगा।चेतना रथ शहर के विभिन्न स्थानों में घूमकर लोगों को देश के महान लोकतंत्र व इससे जुड़े नायकों के बारे में जानने का अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जीपी वर्मा, विभाग के तकनीकी सहायक अशोक कुमार विश्वकर्मा व विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh