Advertisement

उ0 प्र0 सरकार के मंत्री दानिश आजाद कानपुर के जाजमऊ स्थित भाजपा नेता आरिस खान के घर निजी कार्यक्रम में पहुंचे

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद कानपुर के जाजमऊ स्थित भाजपा नेता आरिस खान के घर निजी कार्यक्रम में पहुंचे। इसी दौरान भाजपा नेता आरिश खान ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मीडिया से बातचीत दौरान मंत्री दानिश आजाद ने बताया कि मुसलमानों को विपक्षी दल द्वारा बहकाया जा रहा है। लेकिन अब मुस्लिम समाज के लोग शिक्षित है किसी के बहकावे में नहीं आने वाले। मंत्री दानिश आज़ाद कहा कि पसमांदा समाज को मोदी की गारंटी है। पूरा समाज पीएम मोदी के साथ है। वही राज्यमंत्री के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित समेत कई दिग्गज नेता जाजमऊ पहुंचे। वही निजी कार्यक्रम से जाजमऊ गंगा पुल पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिसके बाद राज्यमंत्री भाजपा नेता आरिश खान के आवास पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh