Advertisement

भारतीय दलित पैंथर के तत्वावधान में पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर को चंदौली निवासी जितेंद्र प्रसाद द्वारा महर्षि बाल्मीकि व समस्त बाल्मीकि समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि मुकदमा पंजीकृत कर दोषी को गिरफ्तार किए जाने का आदेश पारित किया जाये।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सैय्यद तौफीक अहमद (साजिद सर), प्रदीप यादव, विनय सेन, आकाश सिंह बादल एडवोकेट, नवीन गौतम एडवोकेट, विजय सागर एडवोकेट, अभी बहुजन (जिलाध्यक्ष), अनिल जायसवाल, धर्मेंद्र कठेरिया (मण्डल सचिव), रवि गौतम, बृजेश गौतम , *रामचंद्र निषाद, रमेश, शुभम जैसवार आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh