Advertisement

गोल्डन लायनेस डिस्ट्रिक्ट बी 2 क्लब की मीटिंग का आयोजन

गोल्डन लायनेस डिस्ट्रिक्ट बी 2 क्लब की प्रथम कैबिनेट मीटिंग अर्पणा सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में गणेश पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुई। इसमें इंस्टॉलेशन के विषय पर चर्चा, इस सत्र में किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा तथा अन्य सेवा कार्यों को करने की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें क्लब के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य आईपीएमसीसी हेमलता शर्मा, आईपीडीपी चित्रा दयाल, पीडीपी कमलेश शर्मा, पीडीपी कंचन कपूर एवं पीडीपी सरला लाठ ने क्लब के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने संबोधन के द्वारा मार्गदर्शित किया। अध्यक्ष अर्पणा सिंह ने सभी अतिथियों तथा अपने शिक्षकों सविता श्रीवास्तव एवं सुभद्रा सक्सेना को भी सम्मानित किया क्लब की सचिव अनीता गर्ग एवं कोषाध्यक्ष मंजू गोयल ने अपनी रिपोर्ट पढ़ी, ध्वज वंदना का पठन ममता श्रीवास्तव, नैतिक सिद्धांत का पठन कविता अवस्थी के द्वारा किया गया और अंत में बरखा खन्ना ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया इस कार्यक्रम में कृष्णा भट्टाचार्य, नमिता भरतिया, नीरजा जैन, सविता श्रीवास्तव, रेनू जलोटा, कृष्णा अग्रवाल, सुनीता वार्ष्णेय, रेखा गुप्ता, पूजा टंडन, मंजू श्रीवास्तव, कृष्ण शर्मा, मोनिका अग्रवाल, रेखा सिंह, सीमा सिंह आदि चेयरपर्सन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh