Advertisement

सिंह बेकर्स द रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ

कानपुर। श्याम नगर क्षेत्र में बीते 10 वर्षों से बेकरी की सेवा दे रहे सारंग प्रीत सिंह उर्फ प्रिंस ने क्षेत्र वासियों के लिए सिंह बेकर्स द रेस्टोरेंट खोला है। जिसका उद्घाटन शहर के मशहूर उद्योगपति विजय कपूर ने पूरे विधि विधान के साथ किया है। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद सारंग प्रीत सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया। इस दौरान ओनर की मां सिंह प्रीत कौर और पार्टनर पुनीत गुप्ता मौजूद रहे। ऑनर श्री सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट में 100 लोगों की एक साथ बैठकर पार्टी कर सकते हैं जबकि रेस्टोरेंट में 50 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर यहां आने वाले ग्राहकों को 10 परसेंट की छूट दी जाएगी यह छूट दीपावली तक जारी रहेगी इसके साथ ही साथ 2 किलोमीटर के दायरे में होम डिलीवरी की भी सुविधा निशुल्क दी जाएगी। रेस्टोरेंट पूरी तरीके से शाकाहारी होगा और इसके शैफ पंजाब से आए रवि पंडित है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh