Advertisement

ठेकेदार के खिलाफ पार्षद एवं क्षेत्रीय जनता ने खोला मोर्चा

कानपुर के नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 के महाराणा प्रताप रामलीला मैदान के रंगरोगन तथा सुंदरीकरण कार्य को छोड़कर ठेकेदार उस समय गायब हुआ जब रामलीला मंचन होना था। पार्क की मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य ना होने से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश देखने को मिला। रामलीला समिति के प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता ने कहा कि ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। वही दूसरी ओर क्षेत्रीय ओमप्रकाश शर्मा ने नगर निगम एवं ठेकेदार को दोषी मानते हुए कहा कि ऐसे ठेकेदारों के सभी कार्य विभाग द्वारा निरस्त किए जाने चाहिए। वही पार्षद योगेंद्र शर्मा ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा टेंडर होने के बावजूद रामलीला मैदान के कार्यों को ना होना ठेकेदार की लापरवाही को स्पष्ट रूप से दर्शाता हैं। रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला को देखने तकरीबन 30 हजार लोग एकत्रित होते हैं। पार्षद ने युवराज कंटक्शन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने नगर निगम के आलाधिकारियों को इस बाबत जानकारी देते हुए कह दिया है कि अगर ठेकदार के खिलाफ कार्यवाही तथा कार्यों की जांच ना की गई तो वह आम जनमानस के साथ कार्यों को ना होने देंगे। तथा ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh