Advertisement

शाइन ईवेन्टज एण्ड एग्जिबिट्स द्वारा 23 अक्टूबर से मोतीझील लॉन में लगेगा दिवाली बाजार

 

शाइन ईवेन्टज एण्ड एग्जिबिट्स व न्यू कानपुर यूथ क्लब की ओर से 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक मोतीझील लॉन नंबर-2 में दिवाली बाजार प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण हैन्डीक्राफ्ट के स्टॉल जिसमें दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं, सिल्क, खादी एवं विभिन्न प्रकार के वस्त्र इत्यादि एवं दीपावली त्यौहार से संबंधित वस्तुएं एवं आयुर्वेद व स्वदेशी चिकित्सा एवं स्वदेशी कला आधारित आभूषण इत्यादि साथ ही व्यंजन संबंधित स्टाल लगाए जाएंगे। एक ही छत के नीचे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सामान भारी छूट के साथ शहरवासियों को लाभ का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी में हर घंटे लकी ड्रॉ के माध्यम से ढेरों उपहार दिये जायेंगे। दीपावली बाजार दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक रहेगी दीपावली बाजार के मुख्य प्रायोजक बिरयानी वालाज, अशोक मसाले, गोल्डी मसाले, कैच मसाले, मोर डिटर्जेन्ट पाउडर, पायलट पेन, स्पेसफाइ मसाले, बीपीएल हैं प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से आमिर सिद्दीकी, राहुल दीक्षित, कपिल सब्बरवाल, विक्रम, वारिस सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh