Advertisement

निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर मे सामाजिक संस्था वृंदविला फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया

कानपुर। एमआईजी रतनलाल नगर स्थित साउथ गैलेक्सी के सामने डॉ रूपा आई क्लिनिक परिसर में रविवार को निशुल्क नेत्र शिविर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप शिविर में मरीजों की काफी भीड़ मौजूद रही। डॉ रूपा आई क्लिनिक परिसर मे निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर मे सामाजिक संस्था वृंदविला फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संस्था के डायरेक्टर वरिष्ठ समाजसेवी पवन गुप्ता मौजूद रहे। डॉ रूपा सिंह ने बताया की नियमित नेत्र जांच न केवल सटीक दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक है, बल्कि मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी संभावित गंभीर नेत्र स्थितियों का पता लगाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन जांचों के महत्व को समझते हुए, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए एक कदम उठाया कि रविवार रतनलाल नगर स्तिथ क्लिनिक मे निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के माध्यम से सभी के लिए त्वरित और व्यापक नेत्र जांच सुलभ हो। इस शिविर के माध्यम से हमने स्थानीय लोगों से बात की और उन्हें आँखों की देखभाल के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्हें विभिन्न प्रकार की आँखों की बीमारियों और उनके लक्षणों के बारे में बताया गया। हमने लोगों को ज़रूरत पड़ने पर मुफ़्त आई ड्रॉप और दवाइयाँ उपलब्ध कराईं। दूर और निकट दृष्टि दोष के मामलों में, उनके जीवन को आसान बनाने में मदद करने के लिए उन्हें मुफ़्त चश्मा भी दिया गया। हमारा दृढ़ विश्वास है कि हर किसी को अपनी वित्तीय परिस्थितियों की परवाह किए बिना सर्वोत्तम संभव नेत्र देखभाल प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए। इसके बाद शिविर में आए हुए 200 मरीजों  का नेत्र परीक्षण किया गया। कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों को मोतियाबिंद व आँखों के पर्दे की आधुनिक मशीनों द्वारा निशुल्क जांच करके 40 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। और सभी को निशुल्क दवाई वितरण की गयी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh