Advertisement

चोरी हुए ई-रिक्शा का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी हुए ई-रिक्शा का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार..
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल महोदय के पर्यवेक्षण में थाना कर्नलगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागों के आधार पर अभियुक्त शिव सिंह एवं रवीन्द्र कटियार को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से कटे हुए ई-रिक्शा के कलपुर्जे, चेचिस और एक अन्य ई-रिक्शा बरामद किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस टीम ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ITMS कैमरों की मदद से अपराधियों तक पहुंच बनाई। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कानपुर पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। नागरिक सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh