कानपुर में आई पिछले दिनों भीषण आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जहां भीषण हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से मंदिरों और वाहनों को भारी नुकसान हुआ वही आपको बता दें कि नेहरू नगर केसा चौराहा स्थित कई वर्ष पुराना आस्था का प्रतीक श्री दुर्गा माता मंदिर के ऊपर पीपल का पेड़ गिरने से मंदिर पूरी तरीके से ध्वस्त हो गया एवं लाखो रुपए का मंदिर में नुकसान हो गया है जहां कई बार नगर निगम प्रशासन से इसके ऊपर लगे पीपल का वृक्ष की कटाई छटाई के लिए कहा गया लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से छटाई नहीं हुई और पीपल का पेड मंदिर के ऊपर गिर गया और मंदिर में लगी श्री दुर्गा माता की मूर्ति पूरी तरह टूट कर धस गई है तथा श्री दुर्गा माता की कृपा से किसी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई है। वहीं मंदिर प्रबन्धक डी.के. सिंह ने बताया की इसकी सूचना जिलाधिकारी व पुलिस को दी गई जहां मंदिर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी जिससे कि कोई घटना न हो सके विधायक नीलिमा कटियार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और नगर निगम के अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द मलवा हटाने की बात कही पर अधिकारियों के कान में जू तक नही रेंगी क्षेत्रीय लोगों ने कहा मंदिर को हम लोग फिर से भव्य बनवाएंगे। वही पार्षद आलोक पांडे का कहना कई बार नगर निगम अधिकारियों से मंदिर के उपर लगे पीपल की कटाई व छटाई करने को कहा गया लेकिन कोई नहीं आया जहां घोर लापरवाही के कारण श्री दुर्गा माता मंदिर ध्वस्त हो गया अगर दो दिनों में कार्य नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा
आमिर सोलंकी की रिपोर्ट



















