Advertisement

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पहली बार पीईटी परीक्षा मंगलवार को आयोजित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पहली बार पीईटी परीक्षा मंगलवार को आयोजित की गई इस दौरान लगभग 20 लाख परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया। आपको बता दें इस परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2 शिफ्ट में किया गया है जहां पहली शिफ्ट परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चली इस दौरान यूपी के विभिन्न जिलों से आए हुए परीक्षार्थियों ने कानपुर में बनाये गए केंद्रो पर पहुंचकर परीक्षा दी। छात्रों का कहना है कि यूपी पीईटी परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे जिसमें हर प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया था छात्र-छात्राओं का कहना है कि यह परीक्षा पहली बार हो रही है और जो आज पेपर हुआ है वह काफी ठीक-ठाक और मीडियम था इस पेपर में जीएस प्रश्न ,करंट अफेयर के प्रश्न व रिजनिंग और मैथ के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षार्थियों का कहना है कि मेंस के लिए जाने के लिए या परीक्षा पास करना अति आवश्यक है और हमें उम्मीद है कि हम इस परीक्षा में सफल होंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh