Advertisement

प्रसपा ग्रामीण लोहिया वाहिनी अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया

कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया  वाहिनी कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष आनंद शुक्ला का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कार्यालय 35 जीटी रोड रावतपुर नियर रेलवे स्टेशन रावतपुर में मनाया गया व उनके दीर्घायु की कामना की। प्राप्त जानकारी के अनुसार  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ग्रामीण जिलाध्यक्ष 2022 विधानसभा चुनाव में कल्याणपुर, बिठूर विधानसभा दावेदारी कर सकते हैं आनंद शुक्ला ने बताया कि यदि मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो चुनाव लड़ूंगा औरप्रसपा की झोली में जीत का तोहफा दूंगा।
जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद शुक्ला प्रमुख महासचिव नितिन वर्मा उपाध्यक्ष संध्या त्रिवेदी मीडिया प्रभारी /जिला सचिव अजीत यादव जिला सचिव शिवा जिला सचिव शंकर कश्यप जिला सचिव हर्षित सक्सेना शिव प्रजापति कार्यकारिणी सदस्य जिला सचिव अंशु दुबे आईटी सेल प्रभारी कल्याणपुर विधानसभा ओम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh