Advertisement

अशफाक उल्ला खान के किस्से अपने बच्चों को सुनाओ महबूब आलम खान

ऑल इंडिया खान एसो के तत्वधान में महान क्रांतिकारी शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती के मौके पर महामंत्री महबूब आलम खान ने कहा कि शहीद अशफाक उल्ला खान महान क्रांतिकारी थे उन्होंने अपने मुल्क हिंदुस्तान की आजादी के लिए अंग्रेजों से जंग लड़ी अशफाक उल्ला खान का हम सब पर बहुत बड़ा एहसान है जब भारत गुलामी की जंजीरों में कैद था तब अंग्रेजों को लोहे के चने चबवा कर अपनी मातृभूमि की रक्षा की वह काकोरी खजाना कांड में पकड़े गए जिसके बाद अंग्रेजों ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई उन्होंने हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूमा और अपनी शहादत दे दी ऐसे महान क्रांतिकारी को हमेशा हम सबको याद रखना होगा और आने वाली नस्लों को उनके महान कार्यों के बारे में बताना होगा आजाद मुल्क हिंदुस्तान में सांस ले रहे हैं यह इन्हीं महान क्रांतिकारियों की कुर्बानी का नतीजा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh