Advertisement

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में संभाला स्वच्छ भारत अभियान बर्रा थाने में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर की साफ-सफाई

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश भर में पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसमें लगातार शहर व ग्रामीण इलाके के सभी मुख्य स्थानों,सरकारी कार्यालयों और पार्कों की साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी एक झलक शहर के बर्रा थाने में भी देखने को मिली। जहां कानपुर दक्षिण भाजपा के बर्रा मंडल अध्यक्ष अपने 3 दर्जन से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में झाड़ू लेकर बर्रा थाने परिसर में पहुंचे और पूरे थाने में कोने कोने में जमा गंदगी को साफ करने में जुट गए। इस दौरान तकरीबन एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बर्रा थाने परिसर को पूरी तरीके से साफ और स्वच्छ बना दिया गया। वही इस दौरान बर्रा इलाके की सफाई कर्मचारियों का फूल माला पहनाकर उनका सम्मान भी किया गया। स्वच्छता अभियान चला रहे भाजपा बर्रा मंडल अध्यक्ष संजय पासवान का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा 8 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वच्छता अभियान चलाने का कार्य दिया गया है इसको लेकर उन्होंने लगातार स्वच्छता अभियान का कार्य संभाल रखा है इसी कड़ी में उन्होंने आज बर्रा थाने में साफ-सफाई की है।जहाँ भारी गंदगी जमा थी साथ ही ये भी बताया कि थाने परिषर में शराब और बियर की बोतलें भी सफाई के दौरान मिली है।उनका ये अभियान आने वाली 12 तारीख तक अलग-अलग जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर व साफ सफाई कर शहर को स्वच्छ बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने घर के आस-पास साफ सफाई करनी चाहिए ताकि शहर स्वस्थ बन पायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी जो लगातार अब तक जारी है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh