भारतीय विचारक समिति एवं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शाम 6 बजे दिनांक 24 दिसम्बर 2021 दिन शुक्रवार को सी. एस. जे. एम. विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मशहूर गायक मोहम्मद रफी के जन्म दिवस पर एक संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है भारतीय विचारक समिति की स्थापना सामाजिक और शैक्षिक उन्नति के साथ सामाजिक तत्कालीन समस्याओं पर विचार विमर्श करना एवं वंचित व पीड़ित वर्गों की सेवा भाव के उद्देश्य से समिति की स्थापना वर्ष 1981 में की गयी थी। राष्ट्र की अखंडता के लिए कार्य करना संस्था का सर्वोपरि उद्देश्य रहा है। इस मंच से समाज के सभी वर्गों के प्रबुद्ध जन जिनमे शिक्षक डॉक्टर्स डिजिटल उद्योगपति अधिवक्तागण बैंक कर्मी तथा अन्यान्य लोग जुड़े हैं। सभी महानुभाव विभिन्न कार्यक्रमों माध्यम से सामाजिक उन्नति के लिए यथासंभव भागीदारी एवं अपना योगदान प्रदान करते है। समिति के संरक्षक श्री बलराम नरूला एवं अध्यक्ष डॉ. पी. एन. कौल के साथ सचिव ई. उमेश चन्द्र दीक्षित के प्रयासों से हम देखेंगे मेंबर्स कि हिंदुस्तान कि गंगा जमुनी संस्कृति के लिए सदैव तत्पर यह संस्था एक कदम आगे बढ़ा रही है और संगीत जो सदैव मानव जीवन का अभिन्न अंग रहा है। मनुष्य के मानसिक विकास में सहायक होने के साथ मनुष्य कि दैनिक चर्चा से जुड़ा है मेरी आवाज़ सुनो 24/12/2021 को हुई यह संगीत संध्या कानपुर में अपने अमिट चिन्ह अवश्य छोड़ी है। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ एलन हाउस के बच्चों कि संगीतमई प्रस्तुति से हुआ कार्यक्रम का उदघाटन के मुख्य अतिथि प्रो. विनय कुमार पाठक कुलपति विश्वविद्यालय एवंडॉ. वंदना पाठक आयुर्वेदचार्य कानपुर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश द्विवेदो सी. डी. एस. डायरेक्टर सी. एस. जे. एम. यूनिवेर्सिटी एवं डॉ सुषमा द्विवेदी एवं संयोजक श्री राज गौरव कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश श्रीवास्तव उक्त कार्यक्रम श्री एन. के. नेब, रि. आयकर आयुक्त के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में भारतीय विचारक समिति के संगीत रत्न श्री विपिन सचदेवा के सुरों में अपने स्वर मिलाने के लिए कठिन परिश्रम कर इस कठिन चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है और कानपुर वासी अपने इन नगीनों को देखकर अवश्य ही हैरान और मंत्रमुग्ध हुए । इस कार्यक्रम में श्री एवं श्रीमती दीपक कोठारी, अध्यक्ष / प्रबंध निदेशक, पान पराग एवं डॉ. सुनन्दा दुबे, प्राचार्या डी. जी. पी. जी. कॉलेज आदि शामिल हुईं कार्यक्रम में शहर के शिक्षक डॉक्टर्स उद्योगपतिओ एवं अन्य गणमान्य अतिथियों कि उपस्थिति अवश्य ही कार्यक्रमों को सफलता के शिखर पर पहुँचने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रमों में सम्मानित अतिथियों द्वारा सोविनियर का विमोचन होगा


















