श्री साँई बाबा सत्संग समिति (रजि०) द्वारा पंचम र्षिकोत्सव, बड़े ही धूमधाम के साथ साउथ गैलेक्सी, रतन लाल नगर, कानपुर में मनाया या। इस अवसर पर एक भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया जिसमें कोरोना महामारी के कारण भारत सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों को जारी करके मनाया गया। समिति द्वारा इस अवसर पर साँई भजन सन्ध्या का आयोजन शिरडी से पधारे परमपूज्य श्रद्धय श्री प्रमोद मेढी जी (शिरड़ी) द्वारा किया गया। साँई भजन सन्ध्या में कानपुर नगर की कई सुप्रसिद्ध हस्तियों ने भी शिरकत की। परम पूज्य प्रमोद मेढी जी द्वारा जब साँई भजनों का गुणगान किया तो पधारे हुए सभी साई भक्त झूमझूम कर नाचने लगे एवं भजनों का आनन्द लिया। चारों ओर “जय साँई राम के जयकारे लगने लगे। साँई बाबा के जयकारों एवं सद्गुरू साँई के नारों से पूरे वातावरण में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे स्वयं सीई बाबा शिरड़ी से आकर विराजमान हो गये हों। परम पूज्य प्रमोद मढी जी द्वारा जब ‘थौडा ध्यान लगा, साँई दौड़े-दौड़े आयेंगे” एवं “लेकर चलो पालकी जय श्री शिरड़ी के नाथ की, कांधा लगाकर बोलो, जय साईनाथ की भजनों से सारा वातावरण सॉई मय हो गया। मंच पर परमपूज्य श्रद्धेय श्री प्रमोद मेढ़ी जी (शिरड़ी) जी का स्वागत श्री कमल भाटिया जी. एवं शशि भाटिया जी द्वारा किया गया। आए हुए सभी भक्तजनों का स्वागत एवं आभार समिति की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया भाटिया, सुनीता निगम, रेशमा ऐलानी, रीना पटेल एवं संयोगिता भाटिया ने किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों को परमपूज्य श्रद्धेय श्री प्रमोद मेढी जी (शिरड़ी) जी द्वारा सम्मानित भी किया गया तथा आर्शीवाद प्रदान किया और आशीष दिया कि समिति के सभी सदस्य इसी प्रकार से समिति को दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ाकर एवं साँई बाबा की सेवा से अपना जीवन सफल बनायें।
श्री साईं बाबा सत्संग समिति


















