Advertisement

नम आखो से याद किया जीतेन्द्र बहादुर सिंह को

कानपुर, समाजवादी पार्टी के निवर्तमान अघ्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह की 10 वी पुण्य तिथि के अवसर पर आज मूलगंज चौराहे पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया ।जिसमे प्रमुख रूप से विधायक इरफान सोलंकी, राजीव लोचन पाण्डेय, हाजी एहसान खान,वरूण मिश्रा,एटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा आदि ने जितेन्द्र बहादुर सिंह की फोटो पर माल्यार्पण कर याद किया।विधायक इरफान सोलकी ने कहा कि इस बात का एहसास नही होता आज वह हमारे बीच मे नही है,उन्होने पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया था।सपा प्रवक्ता राजू पंडित ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज अच्छे कार्यकर्ताओ की कमी से संगठन टूटने लगा है, हमे इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। अन्य वक्ता राजीव लोचन पाण्डेय, हाजी एहसान खान ,रवीन्द्र कपूर आदि ने उनको याद करते हुये उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
संचालन विनोद मिश्रा ने किया।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से रीता जीतेन्द्र बहादुर सिंह, कामता द्विवेदी,सुरेश राजदान, विनोद मिश्रा,एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के दिलीप कुमार मिश्रा आदि लोगो ने शिरकत किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh