यूपी के फतेहपुर जिले के थाना जहानाबाद क्षेत्र में दंपति की मौत के बाद से कोहराम मच गया, जहां महिला ने घर मे जहर खाकर आत्महत्या कर लि , जिसके बाद पत्नी की मौत से आहत अधेड़ ने भी घर के बाहर जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लि, जिसके बाद से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है, पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।
जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के पंथु सिंह का पुरवा गाँव में दंपति के शव देखकर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है बताया जा रहा है कि राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी सीमा द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत की सूचना मिलते ही पति राजेंद्र प्रसाद न गांव के बाहर जंगल में फांसी के फंदे पर झूल गया जहां उसकी भी दर्दनाक मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण शौच क्रिया के लिए खेतों के तरफ गए तो देखा की राजेंद्र प्रसाद का शव पेड़ पर लटका हुआ देख ग्रामीण इस घटना की सुचना परिवारीजनों को देने गए तो देखा पत्नी के मुंह से झाग निकल रहा था और वह मृत्यु अवस्था में पड़ी हुई थी,जिससे गांव में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते सैकड़ों की तादात पर ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए, मृतक दम्पति अपने पीछे 4 पुत्री तथा एक पुत्र छोड़ गए हैं। मृतक की पुत्री ज्योति, रेशमा, कल्पना, नेहा सहित पुत्र आशीष है जिनका रो रो कर बुरा हाल है साथ ही आत्महत्या का कारण घरेलु विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच में जुट गई है।


















