Advertisement

86 दीपक जलाकर मनाया आसाराम बापू का अवतरण दिवस

 

कानपुर नगर। मैनावती मार्ग स्थित संत श्री आसाराम बापू के आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भंडारा आयोजक अरविंद सिंह चौहान व बलराम मनवानी ने बताया कि बापू जी के 86वें अवतरण दिवस के अवसर पर आश्रम परिसर में भक्तों की मौजूदगी में 86 दीपक जलाकर अवतरण दिवस मनाया गया है। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर शरबत वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया है, जो कि श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा है। इस भंडारे में आश्रम परिसर में ही लगभग 2000 भक्तों ने भंडारे का प्रसाद चखा।
इस अवसर पर अरविंद सिंह चौहान, बलराम मनवानी, संजय आहूजा, संजय सिंहानी, गोपाल आहूजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh