राजगढ़, अलवर (राजस्थान) में 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ने के विरोध मे युवा मोर्चा के कार्यकर्तायों ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा के नेतृत्व मे आज कम्पनी बाग चौराहे पर हिंदू विरोधी कृत्य करने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन का किया गया..
पुतला दहन के उपरांत युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने कहा जिस तरह से राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराना भगवान शिव मंदिर तोड़ा गया। ये कांग्रेस का हिन्दू समाज के प्रति नफरत और तुष्टीकरण की राजनीति में इतनी अंधी हो चुकी है कि आये दिन हिन्दू आस्था को चोट पहुंचा रही है। याद रहे कांग्रेस को इन अपराधों का दंड अवश्य मिलेगा क्योंकि जिस तरह हिन्दू देवी देवताओं की मूर्ति व गर्भगृह को नृशंस तरीके से जुते पहनकर कुचला गया, तोड़ा गया, कटा गया, हिन्दू समाज को अपमानित करने का जो षडयंत्र किया गया है हिन्दुओं के ह्रदय को गहरा आघात पहुंचा है यह नृशंस घटना औरग़जेब के शासन की याद दिलाती है युवा मोर्चा कानपुर उत्तर विरोध करता है और मांग करता है कि सभी दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कर मंदिरों को पुनः स्थापित किया जाये !
एवम साथ ही साथ यह भी सुनने में आ रहा की नगर आयुक्त कानपुर द्वारा कंपनी बाग में स्थापित मंदिरों को तोड़ने की नोटिस मंदिरों पर चस्पा की गई युवा मोर्चा कानपुर उत्तर नगर आयुक्त कानपुर को भी ये बता दे रहा है की अपनी मानसिकता में सुधार कर ले क्युकी ये उत्तर प्रदेश की योगी जी की सरकार है जहा मंदिरों को नुकसान पहुंचाने वाले अधिकारियों का बुरा हाल होता है तो आप भी अपनी मानसिकता में सुधार करने का कार्य करे वरना युवा मोर्चा कानपुर उत्तर आप का विरोध करने का कार्य करेगा
UPTV7 NEWS
संवाददाता
भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट


















