Advertisement

उन्नाव से कानपुर आ रहीं एक्सयुवी कार में अचानक लगी आग, कार में सवार युवक ने कुंदकर बचाई अपनी जान।

कानपुर। उन्नाव से कानपुर आ रहीं एक्सयुवी कार में अचानक लगी आग, कार में सवार युवक ने कुंदकर अपनी जान बचाई।
रामनारायण बाजार के रहने वाले अनीस खान ने बताया कि निजी काम से उन्नाव गए थे। इफ्तार के लिए वापस घर जा रहा था तभी जाजमऊ गंगा पुल पहुंचते ही कार हीट करने लगी और कूलिंग पंखा बंद हो गया। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक कार में आग लग गई। जिसके बाद उन्होंने चलती कार से कुंदकर अपनी जान बचाई,काफी देर बाद फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुँची तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी, इसी तरह से लाल बंगला सब्ज़ी मंडी में आग लगी थी वहाँ पर भी काफी बड़ा नुकसान हुआ  इलाकाई लोगों ने अपने घरों से पानी की रबड़ निकाल कर आग पर काबू पाया  आखिर क्या वजह है जो हर जगह फायर बिग्रेड की गाड़ी समय से नही पहुँचती यही वजह है कि लोगों का भारी मात्रा में आग लगने से नुकसान होता है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh