Advertisement

आज समाज कल्याण सेवा समिति (पंजीकृत) एक भारतीय दलित पैंथर द्वारा मोतीझील लॉन नंबर 3. कानपुर नगर में बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 15वाँ सामूहिक सर्वजातीय 91 जोड़ों का विवाह बड़ी धूमधाम के साथ बौद्ध पद्धति से सम्पन्न हुआ। आये हुए सभी जोड़ों का विवाह संस्कार प्रेमी जी बौद्ध के द्वारा कराया गया।
समतामूलक समाज की स्थापना व बौद्ध धर्म में करुणा, मैत्री, प्रेम व आपसी भाईचारा मजबूत करने के उद्देश्य के तहत 91 जोड़ों का बौद्ध धर्म संस्कार समारोह के साथ ही 4 मुस्लिम जोड़ों का विवाह / निकाह का कार्यक्रम काजी द्वारा निकाह पढ़ाकर सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों ने जैसे ही मोतीझील लॉन में प्रवेश किया तो गेट पर शहनाईवादक द्वारा स्वागत किया गया यहाँ के भव्य आयोजन को देखकर सबकी आँखें खुली की खुली रह गई।
कार्यक्रम आयोजक / संयोजक समाज कल्याण सेवी समिति (पंजी०) के सचिव एवं अध्यक्ष भारतीय दलित पैंथर उ०प्र०, पैंथर धनीराम बौद्ध ने आये हुए सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया व मंच पर उपस्थित सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद एवं उपहार भेंट किया
सामूहिक विवाह आयोजन में प्रमुख भूमिका पैंथर धनीराम बौद्ध, संजय गुप्ता, श्रीमती सोफिया वोहरा के बाद बृजेश पैंथर, प्रेमशंकर छोटू, सुरेन्द्र पैंथर, प्रदीप पैंथर अज्जू पैंथर, उमेश पैंथर, राहुल गौतम, वारिश पैंथर, मस्तराम, संदीप, मुकेश, रोहित पैंथर एडवोकेट-विजय सागर ने निभाई।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh