जनपद की ग्राम पंचायतों में संचालित शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाएं / कार्यक्रमों एवं जनशिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की अध्यक्षता में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, समस्त ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं मनरेगा के कार्मिकों से संवाद / संगोष्ठी का आयोजन कैलाश भवन सभागार में सम्पन्न हुआ ।
जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्यक्रमों के अतिरिक्त अपने ग्राम पंचायतों में नवाचार किये जाने एवं ग्राम प्रधानों को अपने दात्यिवों के प्रति सजग रहने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम प्रधानों की समस्याऐ भी सुनी गयी एवं त्वरित निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त गौवंश आश्रय स्थलो पर सार्वाधिक भूसा दान किये जाने वाले जनपद के 10 ग्राम प्रधानों (श्री राजू कुमार, प्रधान-ककवन, श्री अजित कुमार, प्रधान उत्तमपुर, श्री अशीष कुमार प्रधान-नगवां, श्री भीम सिंह प्रधान-पिपौरी, श्री यशवन्त सिंह प्रधान-मर्दनपुर श्री दिनेश सिंह प्रधान-महाराजपुर, डा० श्रीकान्त त्रिपाठी प्रधान-सिंहपुर कछार, श्री अमित सिंह प्रधान-कुरसौली, श्रीमती निधि शुक्ला प्रधान-सहज्योरा, श्री जितेन्द्र सचान प्रधान-मवईमधी) को जिलाधिकारी महोदया द्वारा प्रस्तति पत्र देकर उन्हें सम्मनित किया गया। इस कार्यशाला में कुल 700 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया अन्त में जिला पंचायत राज अधिकारी कानपुर नगर श्री कमल किशोर द्वारा आस्वस्त किया गया कि ग्राम प्रधानों एवं सचिवों द्वारा उक्त कार्यक्रमों को समय अन्तर्गत एवं गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करा लिया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा प्रधानों को सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय को विकसित किये जाने एवं पंचायत सहायकों से अभिलेख तैयार किये जाने एवं उनके संरक्षण पर जोर दिया गया साथ ही “मेरा गांव मेरा पानी ” अभियान के तहत निधारित लक्ष्यों को समय अन्तर्गत पूर्ण किये जाने, अमृत सरोवर हेतु चयनित तलाबों का स्टीमेट तैयार कर कार्य प्रारम्भ किये जाने, गौवंश अश्रय स्थल में छोटे तालाब निर्माण उपलब्ध गोबर की वर्मी कम्पोस्टींग कर खाद बनाये जाने एवं भूसा भण्डारन निर्माण आदि कार्यो पर जोर दिया गया। प्रत्येक विकास खण्डों में दो-दो ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाना है जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित समस्त विभागीय योजना एवं कार्यक्रमों से शतप्रतिशत अच्छादित किया जाना है।


















