Advertisement

कानपुर शहर मे 21 सितम्बर की रात एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है. पीड़ित सुनील कुमार निषाद के मुताबिक उसकी बाइक रात 2 बजे से सुबह 4 बजे के बीच चोरी हुई है. बाइक चोरी की ये घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक अकेला चोर बहुत ही आसानी से बाइक को चोरी कर लेता है. हालांकि शुरुआत में चोर को बाइक का लॉक खोलने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी और लॉक खुलने के बाद चोर बाइक को थोड़ी दूर तक बिना स्टार्ट किए हुए ले जाता है और फिर स्टार्ट कर तेजी से भाग जाता है.
घटना कानपुर के थाना चकेरी इलाके की है. पीड़ित सुनील कुमार निषाद ने थाना चकेरी के रक्षा अस्पताल में अपने मरीज के साथ रात में रुका था और वह अपनी बाइकup35,B J 4179 अपाची खड़ी कर अस्पताल में गया और जब नीचे आया तो उसकी बाइक गायब थी. बाइक चोरी के मामले में पीड़ित शख्स ने थाने में तहरीर दी है और चोरी के इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आ गया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh